सोना कारोबारी से १२.१५ लाख की ठगी, क्रिप्टो में लगाया पैसा!

Spread the love

काशीमीरा क्राइम ब्रांच ने वाराणसी से मुंबई आए दोनों आरोपियों को पवई से दबोचा

भायंदर : मीरा-भायंदर में सोना कारोबारी को चूना लगाकर फरार हुए दो आरोपियों को काशीमीरा क्राइम डिटेक्शन सेल-१ ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कथित तौर पर १२.१५ लाख रुपये की नकदी हड़पने के बाद ठगी की रकम से महंगे गैजेट, सोने की चेन और क्रिप्टोकरेंसी खरीदी थी। पुलिस ने दोनों को मुंबई के पवई से गिरफ्तार कर उनके पास से करीब ८.०९ लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, मीरा रोड पूर्व के रामदेव पार्क स्थित भवानी गोल्ड के मालिक महेंद्र सिंह ने ६ अक्टूबर को अपने कर्मचारी रमाकांत जयप्रकाश शुक्ला को व्यापारिक काम से मालाड से १२.१५ लाख रुपये लाने भेजा था। रमाकांत अपने दोस्तों रितेश जयप्रकाश मिश्रा और नीरज मनीषचंद्र झा के साथ बाइक से लौट रहा था। पांडुरंगवाड़ी स्थित सम्राट होटल के पास दोनों आरोपियों ने आगे ट्रैफिक पुलिस होने का बहाना बनाकर रमाकांत को आगे भेज दिया और बाइक की डिक्की में रखी नकदी लेकर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button