राजस्थान* प्रेस क्लब के चुनाव वरिष्ठ पत्रकार* कुमार महादेव व्यास अध्यक्ष चुने गए

Spread the love

सन संवाददाता

मुंबई। महानगर के राजस्थानी प्रवासी पत्रकारों की एकमात्र प्रतिनिधि संस्था राजस्थान प्रेस क्लब की साधारण आम सभा होटल आदर्श पैलेस में सम्पन्न हुई। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर राजस्थान सूचना केंद्र प्रभारी / सहायक निदेशक ऋतु सोढ़ी एवं संस्थापक व चुनाव अधिकारी जगदीश पुरोहित के निर्देशन में संपन्न हुए चुनावों में वरिष्ठ पत्रकार कुमार महादेव व्यास अध्यक्ष चुने गए। व्यास रावल कार्यकारी अध्यक्ष, ललित शक्ति सचिव, रमेश काबरा कोषाध्यक्ष, हरीश राजावत संयुक्त सचिव, राहुल पारीक, जितेंद्र सिंह राठौड़, सुरेश भंसाली, ज्योति मुनौत, मनीष पालीवाल , डॉ प्रकाश सोनी, श्रीमति विद्या उत्तम शाह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।

वार्षिक साधारण सभा में अध्यक्ष कन्हैयालाल खंडेलवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में राजस्थान प्रेस क्लब की स्थापना की अवधारणा और उसके उद्देश्यों को रेखांकित किया। सचिव व्यास कुमार रावल ने तीन वर्षों के कार्यकाल की गतिविधियों का ब्यौरा दिया। कोषाध्यक्ष दिनेश्वर माली ने वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसका सभी ने अनुमोदन किया। पूर्व अध्यक्ष नीरज दवे ने कहा कि राजस्थान के प्रवासी पत्रकारों का इस महानगर में परस्पर सौहार्द और सकारात्मकता सामाजिक समरसता का शुभ संकेत है। वरिष्ठ मीडिया विशेषज्ञ निरंजन परिहार ने अपने संबोधन में पत्रकार संगठन की रीति नीति और क्रिया कलापों पर चर्चा की। राजस्थान सूचना केंद्र की सह आयुक्त रितु सोढ़ी ने पत्रकारों से राजस्थान सरकार की विकास योजनाओं को प्रवासी राजस्थानियों तक पहुंचाने में उनके योगदान की अपील की। जगदीश पुरोहित ने नई कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की। नव निर्वाचित अध्यक्ष कुमार महादेव व्यास ने अपने उद्बोधन में विश्वास व्यक्त किया कि सभी साथियों के सहयोग से प्रेस क्लब निरन्तर आगे बढ़ता रहेगा। सभा में राजस्थानी प्रवासी समाज के दिवंगत नेता राज के पुरोहित के दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा प्रवासी समाज के उनके योगदान को सराहा गया। आम सभा का प्रारंभ गायत्री मंत्र के उच्चारण से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button