अचार्य शैलेश पांडे ने अपने जन्मदिन पर भरत भूषण तिवारी को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

सन संवाददाता

मीरा-भाईंदर । बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में पिछले दिनों पुलिस एनकाउंटर में जिस तरह से आत्म समर्पण के बाद भी भरत भूषण तिवारी की पुलिस द्वारा निर्मम रूप गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई, उससे व्यथित होकर संकल्प राष्ट्र सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास अयोध्या धाम के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य शैलेश पांडेय ने मंगलवार को अपना जन्मदिन न मनाकर भायंदर पूर्व स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय भारत माता मंदिर सेवाश्रम में शहीद भरत भूषण तिवारी की श्रद्धांजलि और शोक सभा का आयोजन किया। उपस्थित लोगों ने भरत भूषण तिवारी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा मौन व्रत रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में आचार्य शैलेश पांडेय, मनपा शिक्षण समिति की सभापति स्नेहा शैलेश पांडे, परिवहन समिति के सभापति एड. राजकुमार मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री बृजेश तिवारी, पतंजलि योग समिति ठाणे जिला प्रमुख योग गुरु संतोष खटावकर, जिला सचिव मुकेश जांगिड़, जिला सचिव फूलकुमार झा, समाजसेवक एल आर पांडे, समाजसेवी मैना पांडेय, जितेंद्र प्रताप सिंह मंडल उपाध्यक्ष, विश्वनाथ तिवारी जिला सचिव, बी एस पाठक, संदीप दुबे, संजय दुबे, देवेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, संदीप शर्मा, नितीन ओझा, विशाल रजक आदि का समावेश रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button