जांच व कार्रवाई की मांग

Spread the love

मेहता ने बिल्डर मंडोरा के खिलाफ की शिकायत दामोदर टॉवर विवाद में नया मोड़

भाईंदर : भाईंदर पूर्व के बीपी रोड स्थित दामोदर टॉवर विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है. भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता के भाई विनोद मेहता ने बिल्डर देवाराम मंडोरा के खिलाफ नवघर रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. मेहता ने आरोप लगाया है कि मंडोरा ने जानबूझकर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग प्रसारित की, जिसमें उनके और उनके भाई के खिलाफ कथित तौर पर झूठे, बेबुनियाद और मानहानिकारक आरोप लगाए गए हैं. शिकायत में मेहता ने ऑडियो की सत्यता और उसे प्रसारित करने के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मंडोरा के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं. हाल में करीब एक करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की बात भी सामने आई है.

पूरे ऑडियो से सामने आएगा तथ्य

मामले में अब पुलिस ऑडियो की प्रामाणिकता, पूरी बातचीत, उसके संदर्भ और रिकॉर्डिंग के प्रसारण की परिस्थितियों की पड़ताल कर सकती है. दामोदर टॉवर को लेकर मंडोरा की ओर से लगाए गए आरोपों के जवाब में विनोद मेहता की शिकायत के बाद विवाद नया मोड़ ले चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button