‘मनोज’ निकला ‘नूर आलम’, जबरन धर्मांतरण के लिए करता था मारपीट

Spread the love

महाराष्ट्र से जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है. यहां शादी के 16 साल बाद लव मैरिज करने वाली महिला ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्नी ने भाईंदर के नवघर पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि पति ने पहले अपना असली नाम और धर्म छिपाकर उससे शादी की थी. अब वह जबरन धर्मांतरण के लिए मारपीट कर रहा है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला का नाम प्रतिमा मल्हार है. उसने मनोज नाम के लड़के  से लव मैरिज की थी. शादी के कुछ साल बाद उन्होंने एक बेटे को भी जन्म दिया. महिला ने आगे बताया कि शादी के करीब तीन साल बाद उसे पता लगा कि उसके पति का असली नाम मनोज नहीं बल्कि नूर आलम है. वोटर आईडी कार्ड पर लिखे नाम को देख इस पूरे मामले का खुलासा किया. शिकायत के मुताबिक, आरोपी पति का सच सामने आने के बाद वह पत्नी पर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने लगा. महिला ने पती के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए, पति से लगातार तंग आकर उसने अपना नाम बदलकर ‘नसरीन आलम’ रख लिया था. जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से नूर आलम ने पत्नी से दूरी बना ली थी. वहीं अब वह फरार चल रहा है. फिलहाल प्रतिमा मल्हार की शिकायत पर भाईंदर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button