कुछ घंटों के लिए किराए पर देने का दावा!

Spread the love

शिव सेना की कंटेनर शाखा पर आरोप

भाईंदर । भाईंदर पूर्व के सोनल पार्क इलाके में शिवसेना (शिंदे) की कंटेनर शाखा विवादों में घिर गई है. भाजपा नगरसेवक तरुण शर्मा ने आरोप लगाया है कि पार्टी की इस शाखा को कुछ घंटों के लिए एक युवा जोड़े को किराए पर दिया गया था. इसी कंटेनर में युवा जोड़े की कथित अश्लील हरकतों का वीडियो भी सामने आया है. मामले में शर्मा ने नवघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराकर जांच और कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि करीब एक वर्ष पहले शिवसेना (शिंदे) ने मीरा भाईंदर में कई स्थानों पर सड़कों के किनारे और फुटपाथ पर कंटेनर शाखाएं स्थापित की थीं. कई शिकायतें मिलने पर मनपा की कार्रवाई के बाद इन्हें हटाकर अन्य स्थानों पर लगाया गया था. भाईंदर पूर्व के आरएनपी पार्क स्थित प्रभाग 3 के सोनल पार्क में भी दो कंटेनर अगल-बगल रखे गए हैं.पार्षद ने सवाल उठाए।

एक कंटेनर की जगह पवेलियन डेकोरेशन का व्यवसाय करने वाले व्यक्ति को किराए पर दिए जाने की शिकायत की गई है. दूसरे कंटेनर में युवा जोड़े की कथित आपत्तिजनक गतिविधियों का वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया. स्थानीय नगरसेवक तरुण शर्मा ने सवाल उठाया है कि राजनीतिक पार्टी की शाखा का इस्तेमाल इस तरह कैसे किया जा सकता है और उसे निजी उपयोग के लिए किराए पर देने का अधिकार किसने दिया ? कंटेनर शाखा के पास हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर जली हुई मिलने का भी दावा किया गया है. शर्मा ने तस्वीर जलाने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button