डूबते सूर्यदेव को दिया गया अर्घ्य

Spread the love

जैसल पार्क चौपाटी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

मीरा-भाईंदर. लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर रविवार शाम भाईंदर पूर्व स्थित जैसल पार्क चौपाटी पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. हजारों व्रतियों ने जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. छठी मैया के जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा. बिहारी छठ पूजा संस्था पिछले 26 वर्षों से यहां भव्य आयोजन कर रही है. संस्था द्वारा घाट की साफ-सफाई, टेंट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाभंडारे की व्यवस्था की गई. संस्थापक अमर झा, अध्यक्ष शंकर झा, उपाध्यक्ष कपिल झा, महासचिव नवीन झा और कोषाध्यक्ष राजीव प्रियदर्शी का इसमें विशेष योगदान रहा. शहर के 9 प्रमुख घाटों भाईंदर पश्चिम एसटी डिपो, जैसल पार्क चौपाटी, नवघर नया तालाब, आनंद दिघे मैदान, शिवार गार्डन, पेनकरपाड़ा साईदत्त तालाब, मीरागांव सातकरी तालाब और जरी-मरी तालाब पर छठ की धूम रही. शिवार गार्डन में विक्रम प्रताप सिंह ने विशेष प्रबंध किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button