मीरा-भाईंदर से वसई-विरार की राह होगी आसान, खर्च होंगे 17,725 करोड़

Spread the love

‘मेट्रो 13’ प्रोजेक्ट को मंजूरी

मुंबई : मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में बढ़ते ट्रैफिक जाम को हल करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. परियोजना पूरी होने के बाद मीरा-भाईंदर से वसई-विरार का सफर आसान व तेज हो जाएगा. लगभग 17,725 करोड़ रुपये की लागत वाली ‘मुंबई मेट्रो रूट-13’ परियोजना को मंजूरी दी गई है. इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से लागू की जा रही इस परियोजना के लिए 13,293.74 करोड़ रुपये का अंतरराष्ट्रीय लोन लिया जाएगा, जबकि राज्य सरकार 2,810.36 करोड़ रुपये का बिना ब्याज वाला सेकेंडरी कर्ज देगी. सरकार ने इसे ‘महत्वपूर्ण शहरी ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट’ घोषित किया है. इससे पश्चिम रेलवे पर भीड़ का दबाव कम होगा. ठाणे-पालघर जिले के लोगों का रोजाना सफर आसान और तेज़ हो जाएगा. इस परियोजना की कुल लंबाई 25.03 किमी होगी. इसमें 21.78 किमी एलीवेटेड और 3.25 किमी अंडरग्राउंड होगा. इस रूट पर कुल 16 स्टेशन होंगे, जिसमें 13 एलिवेटेड और 3 अंडरग्राउंड स्टेशनों का समावेश होगा. सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम (भाईंदर) और नायगांव के बीच 4.92 किमी का सिक्स-लेन रोड और मेट्रो कंबाइंड ब्रिज बनाया जाएगा, जो पंजू आइलैंड को सीधे कनेक्टिविटी देगा. विरार के चिखल डोंगरा में 11.625 हेक्टेयर साइट पर एक मेट्रो डिपो का प्रस्ताव है. इस परियोजना को साल 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button