
मीरा रोड, ठाणे (मुंबई) स्थित श्री आर.के. तिवारी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में आयोजित ‘पुरवाई–2026’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर हजारों की संख्या में उपस्थित पत्रकार, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन को संबोधित किया। यह आयोजन सनातन धर्म की वैश्विक ज्योति को प्रज्ज्वलित करने, जफराबाद एवं जौनपुर के पौराणिक इतिहास के शोध तथा राजकुमारी अंगिता के अद्वितीय उत्सर्ग की स्मृतियों को समर्पित रहा। इस अवसर पर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भारतीय सनातन परंपरा एवं इतिहास के संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों तक उसके गौरवपूर्ण प्रसार की आवश्यकता पर बल देते हुए संबोधन दिया। इस अवसर पर डॉ० दिनेश शर्मा पूर्व उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, पूर्व सांसद श्री संजय निरुपम , माo विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती विद्या ठाकुर , माo विधायक श्री नरेंद्र मेहता , कार्यक्रम आयोजक श्री ओम प्रकाश सिंह , कार्यक्रम अध्यक्ष राहुल ग्रुप के अध्यक्ष श्री लल्लन तिवारी , पूर्व उपाध्यक्ष मुंबई भाजपा श्री आर यू सिंह , पूर्व नेता प्रतिपक्ष बीजेपी पार्षद दल मुंबई महानगर पालिका श्री विनोद मिश्रा , पूर्व नगरसेवक श्री कमलेश यादव , श्री छांगुर चौहान , श्री रमाकांत गुप्ता , श्री राजेश सिंह , श्रीमती सुमित्रा सुमन , श्री राजकुमार मिश्रा एडवोकेट, नगरसेविका श्रीमती स्नेहा पांडे एवं एडवोकेट जयप्रकाश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।