हिन्दी प्रचार शोध संस्थान, मुंबई मीरा भाईंदर महानगरपालिका की नवनियुक्त  शिक्षण, कला क्रीड़ा, सांस्कृतिक सभापति सौ स्नेहा शैलेश पांडे का जाहिर नागरिक अभिनंदन समारोह सम्पन्न

Spread the love

हिन्दी प्रचार शोध संस्थान, मुंबई द्वारा  संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय डॉ॰ सुधाकर मिश्र जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मीरा भाईंदर महानगरपालिका की नवनियुक्त निर्विरोध चुनी गई  शिक्षण, कला क्रीड़ा, सांस्कृतिक सभापति सौ स्नेहा शैलेश पांडे का जाहिर नागरिक अभिनंदन समारोह किया गया।व साथ ही प्रति माह की तरह  हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्था की 262 वीं गोष्ठी संपन्न हुई।

जिसमे अध्यक्ष डॉ सुधाकर मिश्र, सम्मान मूर्ति श्रीमती स्नेहा शैलेश पाण्डेय, समारोह संयोजक डॉ उमेश चन्द्र शुक्ल, कवि सम्मेलन संचालन विजय नाथ मिश्र

सरस्वती वंदना शिव प्रकाश जमदग्नि पुरी  ने किया l

मासिक काव्य गोष्ठी समारोह भी आयोजन किया गया।

हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष  वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुधाकर मिश्र जी ने शिक्षण सभापति के सत्कार के उपरांत

उनके व्यवहार कुशलता, सादगी

एवं सेवा कार्यों की प्रशंसा की तथा शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में

उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक कार्य करने का आशीर्वाद दिया।

शिक्षण सभापति स्नेहा पांडे ने अपने वक्तव्य में सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा, आने वाले समय में आप सभी साहित्यकारों के मार्गदर्शन मे हमें साहित्य, शिक्षा जगत में अनेक कार्य करने हैं। आपके सुझाव मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद हमेशा सेवा कार्य के प्रति प्रेरणादायक  रहेंगे।

समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा प्रवक्ता आचार्य शैलेश पांडे

राष्ट्रीय कवि डॉ॰ सुरेश मिश्र,

प्रो श्रीधर मिश्र,

अजीत शुक्ल प्रबंधक मारुती ज्युनियर कॉलेज ,

डॉ.ओम प्रकाश तिवारी डॉ.प्रमोद पल्लवितविजय नाथ मिश्र ,

डॉ लक्ष्मण शिवणेकर ,शिव प्रकाश जमदग्नि पुरी ,हीरालाल

विमलेश झा ,लालबहादुर यादव ,

अरुण दुबे  ,श्रीमती लक्ष्मी यादव ,विनोद कुमार शुक्ल ,उपेंद्र पाण्डेय,माता कृपाल उपाध्याय,

शारदा प्रसाद दुबे ,शरतचन्द्र ,

आर.पी.सिंह ,

डॉ.अशोक पाण्डेय,

दिनेश दुबे उद्योगपति

आदि मान्यवर कविगण , साहित्यकार  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button