
भायंदर : मीरा रोड स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राहुल चव्हाण के करकमलों द्वारा हिंदी पाक्षिक क्राइम समाचार पत्र ‘भायंदर सन’ का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर ‘भायंदर सन’ के संपादक एवं प्रकाशक संजय राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ‘आपका शहर’ के संपादक ओ.पी. सिंह, पत्रकार संदीप सावंत, ‘प्रसिद्ध लेखन’ के संपादक शेषमणि यादव तथा पत्रकार अरविंद जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए डीसीपी राहुल चव्हाण ने संजय राय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाचार पत्र समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। वहीं ओ.पी. सिंह ने भी ‘भायंदर सन’ के प्रकाशन की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल युग में नए समाचार पत्र का प्रकाशन साहसिक और सराहनीय कदम है। अखबार के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पत्रकार सुभाष पांडेय के कार्यों की भी उपस्थित जनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।