सड़क किनारे लगेंगे 3944 पेड़

Spread the love

3 करोड़ के प्रस्ताव को मनपा की मंजूरी

भाईंदर : मीरा भाईंदर मनपा की 31 जुलाई को हुई स्थायी समिति की बैठक में शहर की सड़कों के दोनों किनारों पर 3944 पेड़ लगाने और ढाई वर्ष तक उनकी देखरेख से जुड़े करीब 3 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. प्रस्ताव में वृक्षारोपण के साथ नियमित सिंचाई, खाद, छंटाई, खरपतवार हटाने, कीटनाशक छिड़काव और पौधों के रखरखाव का कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराने का प्रावधान है. इस योजना को लेकर विपक्ष ने कई सवाल खड़े किए हैं. मनपा प्रशासन के अनुसार विशेष आम सभा के 27 मार्च 2026 के प्रस्ताव के तहत 2.99 करोड़ 95 हजार 339 रुपये की लागत से ई-टेंडर जारी किया गया था. सबसे कम बोली लगाने वाले ठेकेदार की निविदा 21 जून 2026 को मंजूर की गई.

करीब 3 करोड़ रुपये खर्च कर 3944 पेड़ लगाने की योजना बनाई जा रही है. इसके अनुसार एक पेड़ पर करीब 7605 रुपए का खर्च पड़ रहा है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये पेड़ किन-किन स्थानों पर लगाए जाएंगे. जब तक वृक्षारोपण के स्थान, प्रजातिवार वितरण और कार्य योजना सार्वजनिक नहीं की जाती, तब तक इतनी बड़ी राशि के प्रस्ताव पर सवाल उठना स्वाभाविक है. पूरे मामले में पारदर्शिता बरतते हुए विस्तृत कार्ययोजना सार्वजनिक करने की मांग हमने की है. – जय ठाकुर, नगरसेवक व समूह नेता कांग्रेस.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button