शैक्षणिक सामग्री और जरूरतमंदों को राशन बांटा

Spread the love

आदिवासी परिवारों संग सरनाईक ने मनाई दिवाली

मीरा-भायंदर : परिवहन मंत्री एवं धाराशिव जिले के संरक्षक मंत्री प्रताप सरनाईक ने अपने परिवार के साथ ओवला – माजी वा ड़ा विधानसभा क्षेत्र के घोड़बंदर रोड स्थित पानखंडा में आदिवासी परिवारों और खेतिहर मजदूरों के साथ दीपोत्सव मनाया. इस दौरान सरनाईक ने आदिवासी परिवारों से संवाद किया. नगरसेवक परिषा प्रताप सरनाईक ने आदिवासी कलाकारों के साथ पारंपरिक तारपा नृत्य किया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री और जरूरतमंद परिवारों को दिवाली का राशन वितरित किया गया. इसके बाद सभी ने साथ बैठकर दिवाली के पकवानों का आनंद लिया. प्रताप सरनाईक ने कहा कि दिवाली की असली खुशी समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button