स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़

Spread the love

पुलिस ने 5 युवतियों को छुड़ाया

मीरा रोड. मीरा रोड में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है. बेवर्ली पार्क स्थित एएनके लग्ज़री सैलून एंड स्पा पर छापेमारी कर पुलिस ने 5 युवतियों को रेस्क्यू किया, जबकि स्पा की आड़ में देह व्यापार संचालित करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्पा सेंटर पर कार्रवाई हुई, उसके ठीक सामने शहर का एक प्रतिष्ठित स्कूल स्थित है. स्कूल के आसपास इस तरह की अवैध गतिविधि संचालित होने से स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है तथा निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही स्पा के लाइसेंस, दस्तावेज़ों और अन्य कानूनी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध कारोबार कब से चल रहा था और इसमें अन्य किन लोगों की संलिप्तता है. मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस ने आगे भी अहम खुलासों की संभावना जताई है. डीसीपी (जोन-1) राहुल चव्हाण ने बताया कि एसीपी पिंगले को इसकी सूचना मिली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button