
भाईंदर। ‘ मीरा-भाईंदर व वसई-विरार ‘पुलिस ‘ अंतर्गत मीरा रोड़ कनकिया क्षेत्र में व्याप्त ‘ क्राइम ब्रांच ‘ कार्यालय में पुलिस उपायुक्त ( क्राइम ) राहुल चव्हाण ने हिंदी पाक्षिक क्राइम न्यूज़पेपर ‘ भायंदर सन ‘ का विमोचन किया।
ज्ञात हो कि, ‘ भायंदर सन ‘ के संपादक / प्रकाशक संजय राय हैं। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में ‘ आपका शहर ‘ के संपादक व शहर के वरिष्ठ-पत्रकार ओ.पी. सिंह, पत्रकार संदीप सावंत, ‘ प्रशिद्ध लेखन ‘ के संपादक शेषमणि यादव , ‘ वित्तं बातमी ‘ के प्रतिनिधि पत्रकार अरविंद जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे। डीसीपी ( क्राइम ) राहुल चव्हाण ने पत्र का विमोचन करते हुवे ‘ भायंदर सन ‘ के संपादक संजय राय को शुभकामनाएं प्रदान की एवं पुलिस के सुकार्यो को, जनता को जागरूक करने तथा जनता की समस्याओं को सरकार, शासन, प्रशासन तक पहुंचाने में अख़बार प्रमुख भूमिका निभायेगा आशीर्वचन के रूप में दो बात कही। वरिष्ठ पत्रकार ओ.पी. सिंह ने भी ‘ भायंदर सन ‘ के विमोचन के अवसर पर पत्रकार संजय राय को डिजिटल युग में नये अख़बार का प्रकाशन करने एवं लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में सराहनीय एवं सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। अख़बार की साजसज्जा, प्रकाशन सामग्री, महत्त्वपूर्ण जानकारी से ओतप्रोत ‘ भायंदर सन ‘ का प्रवेशांक सभी के लिए महत्वपूर्ण अंक बन गया है। साथ ही ‘ भायंदर सन ‘ पाक्षिक अख़बार में प्राण फूँकनेवाले ‘ कलम के बेताज़ बादशाह ‘ शहर के ‘ वरिष्ठ पत्रकार, क्राइम रिपोर्टर सुभाष पांडेय ‘ की भी भूरि-भूरि प्रशंसा उपस्थित समस्त लोगों ने की।