पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Spread the love

साइबर ठगी मामले में एक साल बाद दर्ज की गई FIR

सन संवाददाता

भाईंदर ।  फर्जी ई-चालान लिंक के जरिए महिला से 96,250 रुपये की साइबर ठगी के मामले में घटना के लगभग एक साल बाद एफआईआर दर्ज होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता मीरा-भाईंदर महानगरपालिका आयुक्त के निजी सहायक (पीए) महेश भोसले की पत्नी हैं। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और एफआईआर दर्ज करने में अनावश्यक देरी की। जानकारी के अनुसार, भाईंदर पश्चिम के गीतानगर निवासी कल्पना महेश भोसले को जुलाई 2025 में आरटीओ के ई-चालान से संबंधित एक लिंक भेजा गया था। लिंक खोलने के बाद साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 96,250 रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामले की जानकारी तत्काल देने के बावजूद पुलिस ने न तो समय पर अपराध दर्ज किया और न ही जांच में अपेक्षित तत्परता दिखाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button