मीरा-भाईंदर में भी मनाया कारगिल विजय दिवस

Spread the love

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मीरा-भाईंदर में आयोजित कार्यक्रम में जेन जी छात्र, युवा, अभिभावक और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए. कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. इसके बाद नीट पेपर लीक मामले में प्रभावित छात्रों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई. कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने संकल्प लिया कि छात्रों के भविष्य से जुड़े किसी भी अन्याय के खिलाफ उनकी आवाज़ शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप आगे भी बुलंद रहेगी. साथ ही कारगिल के शहीदों के आदर्शों को याद करते हुए राष्ट्रहित और न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button