मीरा- भाईंदर व चंदौली में शिक्षा-सम्राट पंडित लल्लन तिवारी का जन्मदिन 20 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाता है

Spread the love

पत्रकार : सुभाष पांडेय

           भाईंदर। ‘ राहुल ग्रुप ऑफ स्कूल्स एंड इंजीनियरिंग कॉलेज ‘ के संस्थापक अध्यक्ष पंडित लल्लन रामाधार तिवारी का जन्मदिन हर वर्ष धूमधाम से 20 जुलाई को मीरा-भाईंदर समेत, नालासोपारा, पालघर, पूना, चंदौली महुवरकला में धूमधाम से मनाया जाता रहा है। जीवंत के 76 वसंत देख चुके पंडित लल्लन तिवारी का जन्म उत्तरप्रदेश के जिला चंदौली, ग्राम-महुवरकला में एक ‘ ब्राह्मण संपन्न एवं समृद्धि परिवार’  में जन्म हुवा। उनके पिताजी मुंबई के दादर ‘ कीर्तिकर मार्केट ‘ में उद्यम करते थे। लल्लन तिवारी बचपन से ही बड़े ही प्रतिभावान , भाग्यशाली, बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्हें बचपन से ही ‘ सफेद रंग ‘ बहुत पसंद था। ‘ आशावादी विचारधारा ‘ को अपने जीवन में उतार रखा था। दृढ़ संकल्प, दृढ़ निश्चयी , कर्मयोगी पंडित लल्लन तिवारी ने अपने भाग्य को खुद ही बनाया। वे कभी भाग्य के भरोसे नहीं बैठे। दिन-रात जी तोड़ मेहनत कर आज ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं।

भाईंदर ( पूर्व ) में दादर से आने के बाद ‘ राहुल ग्रुप ‘ के नाम से कंस्ट्रक्शन का काम शुरू किया। कई बिल्डिंग, टॉवर बनाये। जमीन, लेन-देन के चलते उनके ऊपर कई बार ‘ जानलेवा हमला ‘ हुवा। उन पर गोलियां चलीं।  वे बाल-बाल बच गये। ‘ राहुल ग्रुप ‘ कंस्ट्रक्शन के साथ-साथ सन 1992 में स्कूल चलाने की शुरुवात की। ‘ राहुल पार्क ‘ में व्याप्त ‘ मदर मेरी स्कूल की शुरुवात की। उसके बाद लगातार न जाने कितने स्कूल्स-कॉलेजेस है। आज उनके 65 से अधिक शिक्षा-संस्थान चल रहे हैं। 2000 से अधिक स्टॉफ हैं। 70,000 हजार से अधिक छात्र शिक्षा-ग्रहण कर रहे हैं।  पंडित लल्लन तिवारी की धर्मपत्नी कान्तिदेवी , पुत्र राहुल, पुत्रवधु कृष्णा, पौत्र उत्सव तिवारी स्कूल-कॉलेज के ट्रस्टी हैं तथा स्कूल-कॉलेज सुचारू रूप से चला रहे हैं।  उनके जन्मदिन पर ‘ भायंदर सन ‘ मीडिया परिवार हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाएं देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button