आयुष्मान कार्ड बनाने में धीमी रफ्तार

Spread the love

मुंबई : मुंबई में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड अभियान की रफ्तार धीमी नजर आ रही है. बीएमसी के 100 दिवसीय अभियान के शुरुआती 33 दिनों में महज 39,032 आयुष्मान कार्ड बनाए जा सके हैं. बीएमसी के 26 प्रशासनिक वार्डों में केवल एक वार्ड ही निर्धारित लक्ष्य को पार कर पाया है. इससे अभियान की जमीनी स्तर पर हो रही प्रगति पर सवाल उठ रहे हैं. ‘मुंबई डीजी हेल्थ कनेक्ट’ अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2026 को हुई थी. इसके तहत पात्र नागरिकों के आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड बनाए जा रहे हैं. सी वार्ड ने 104.7 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर सभी वार्डों में अपनी उपलब्धि दर्ज की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button