29.25 करोड़कीलागतसेभाईंदरपूर्वमेंबनायाजाएगामहिलाभवन

Spread the love

भाईंदर. मीरा-भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र के भाईंदर पूर्व स्थित न्यू गोल्डन नेस्ट परिसर में महिलाओं और बाल कल्याण सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक महिला भवन बनाया जाएगा. करीब 29.25 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी देने का प्रस्ताव 13 अगस्त 2026 को होने वाली महानगरपालिका महासभा में पेश किया जाएगा. मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा. महानगरपालिका के दस्तावेजों के अनुसार मौजे गोडदेव स्थित सर्वे नंबर 30, 327/1, 2, 4 आदि की कुल 1127 वर्ग मीटर नागरिक सुविधा क्षेत्र की जमीन सातबारा उतारे के साथ मनपा के कब्जे में है. इसी भूखंड पर वर्ष 2010 में विकास हक प्रमाणपत्र (टीडीआर) के बदले मनपा कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण की अनुमति दी गई थी. हालांकि, निर्माण कार्य केवल प्लिंथ (नींव स्तर) तक पहुंचने के बाद वर्षों तक अधूरा पड़ा रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button