एमबीएमसी के ठेका खत्म होने के बावजूद अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव

मीरा-भाईंदर, (सं.) मीरा भाईंदर महानगरपालिका में ठेकों की अवधि खत्म होने के बाद भी पुराने ठेकेदारों को अवधि बढ़ाने के प्रस्तावों ने प्रशासन की निविदा प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कांग्रेस के गटनेता एवं नगरसेवक जय ठाकुर ने आरोप लगाया कि आयुक्त के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद समय पर निविदाएं नहीं निकालने से मनपा को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ सकता है. उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है.
तत्कालीन मनपा आयुक्त ने 3 अगस्त 2023 को जारी परिपत्रक में निर्देश दिए थे कि किसी भी पुराने ठेके की अवधि समाप्त होने से कम से कम तीन महीने पहले नई निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाए. साथ ही तकनीकी व वित्तीय जांच में अनावश्यक देरी रोकने और निविदा लंबित रहने पर संबंधित विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश थे. इसके बावजूद अवधि समाप्त हो चुके ठेकों के सामने एक्सटेंशन आने के से प्रस्ताव प्रशासन स्थायी की कार्यप्रणाली समिति के पर सवाल उठ रहे हैं.
वाहन चालक ठेका, 31 मार्च को खत्म हुई अवधि, जुलाई में 6 महीने का एक्सटेंशन मनपा के विभिन्न विभागों के लिए वाहन चालक उपलब्ध कराने का ठेका मे. सिक्युअर 1 सिक्योरिटी सर्विसेज को दिया गया था. प्रति चालक 27,116 रुपए की न्यूनतम दर पर मंजूर इस ठेके का कार्यादेश 29 मार्च 2023 को जारी हुआ था.
मनपा का पैसा जनता का पैसा है. प्रशासनिक देरी का आर्थिक बोझ जनता पर नहीं डाला जा सकता. निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है.
– जय ठाकुर, गटनेता एवं नगरसेवक