
आगामी मानसून को देखते हुए मीरा-भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र में चल रहे प्री-मानसून नाला सफाई अभियान का मंगलवार को आयुक्त राधाविनोद ए। शर्मा ने विभिन्न इलाकों में निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नाला सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं।
आयुक्त शर्मा ने शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर बड़े नालों, बंद सीवर लाइनों और जल निकासी व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टाटा पावर हाउस मीरा रोड, जेपी इंफ्रा, साई पैलेस, लक्ष्मी बाग, रेलवे समानांतर नाले तथा डीबी रियल्टी क्षेत्र में चल रहे सफाई कार्यों की समीक्षा की गई। जलभराव रोकने के लिए MBMC का बड़ा एक्शन उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों से गाद और कचरा पूरी तरह हटाया जाए, पानी का प्रवाह सुचारू रखा जाए तथा सफाई के बाद आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखी जाए। आयुक्त ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को प्रमुख नालों पर मजबूत और उच्च गुणवत्ता वाली लोहे की जालियां लगाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता निरीक्षकों को आदेशित किया कि बारिश के दौरान जालियों में फंसने वाले कचरे को तत्काल हटाया जाए, ताकि जल निकासी बाधित नहो।
मीरा-भाईंदर में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने पर जोर जिन स्थानों पर नालों की चौड़ाई अधिक है, वहां अतिरिक्त कर्मचारियों और मशीनों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। सड़क किनारे और नाला निर्माण स्थलों पर पड़े मलबे को तुरंत हटाने का आदेश दिया गया। आयुक्त ने संबंधित वार्ड अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर कार्य समय पर पूर्ण कराने की जिम्मेदारी सौंपी। मनपा प्रशासन ने बताया कि मानसून के दौरान जलभराव, ट्रैफिक जाम और नागरिकों को होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम तेजी से लागू किए जा रहे हैं।
निरीक्षण अभियान के दौरान अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजीपेंशनट्टे, अतिरिक्त आयुक्त प्रियंका राजपूत, पार्षद डॉ. सचिन बांगर, नगर आयुक्त दीपक खांबित, कार्यकारी आयुक्त शरद नानेगांवकर, सहायक आयुक्त योगेश गुणिजन, उद्यान अधीक्षक नागेश विरकर, स्वच्छता निरीक्षक, संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और उपस्थित रहे।