गायों और बछड़ों की अवैध तस्करी मामले में २ गिरफ्तार

Spread the love

मीरारोड : काशीगांव पुलिस ने पशु क्रूरता और अवैध परिवहन के आरोप में टेंपो के मालिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 54 वर्षीय रंगनाथ गोधाजी निमसे और 31 साल के अभिजीत संजय साठे के रूप में हुई है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रविवार रात करीब 11:23 बजे काशीमीरा स्थित नीलकमल नाका के पास एक संदिग्ध महिंद्रा पिक-अप टेंपो को रोका। वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर मवेशियों को मुक्त कराया। आरोपी टेंपो में 3 गायों और 2 बछड़ों (सब जीवित) को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंस कर ले जा रहे थे। पूछताछ के दौरान टेंपो के मालिक और मवेशियों के व्यापारी रंगनाथ गोधाजी निमसे ने बताया कि वो इन गायों और बछड़ों को अहिल्यानगर से खरीद के लाया था। पुलिस को संदेह होता है कि गायों को कत्ल (स्लॉटर) करने के इरादे से ले जाया जा रहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम, पशु परिवहन नियम और भारतीय मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button