साहित्यकार डॉ. सुधाकर मिश्र, मुरलीधर पांडेय कोअमृत जीवन सम्मान

Spread the love

मुंबई। दहिसर ( पूर्व ) ‘ भारतीय सदविचार मंच ‘ द्वारा ‘ अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस ‘  ( 21 अगस्त ) की संध्या को डॉ. आर.ए. तिवारी फाऊंडेशन पंजीकृत संस्था द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर  कार्यक्रम की शुरुवात की। तत्पश्चात अभय मिश्र ने प्रस्तवाना प्रस्तुत की। भाईंदर निवासी हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ. सुधाकर मिश्र व पंडित मुरलीधर पांडेय समेत कुल पांच विभूतियों को ‘ अमृत जीवन सम्मान-2026 ‘ प्रदान किया गया।

          ज्ञात हो कि, यह सम्मान जीवन के 75 वसंत पार कर चुके समाज के सम्मानित व्यक्तित्व, , बुद्धिजीवी, समाजसेवी, सीए,  अधिकारी-वर्ग, शिक्षकविद,कवि,लेखक, साहित्यकार आदि विशेष क्षेत्र से जुड़े महानुभावों का सार्वजनिक सम्मान किया गया। हिंदी के विशुद्व साहित्यकार 77 वर्षिय पंडित मुरलीधर पांडेय समेत एलफिंस्टन कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष , देश के विशुद्ध हिंदी के साहित्यिक कवि डॉ. सुधाकर मिश्र, सीए दाताप्रसाद (डीपी) त्रिपाठी, पॉलिटिक्कल एक्टिविस्ट लालताप्रसाद विश्वकर्मा,’ अमर ज्योति विद्या मंदिर ‘ के संस्थापक अध्यक्ष वैद्य बी.बी.चौबे अतिविशिष्ट विभिन्न क्षेत्र के व्यक्तित्वों का शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिन्ह, सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त संस्था के सलाहकार परिषद में प्रमुख रूप से डॉ. ह्र्दयनारायण मिश्रा, अभय मिश्रा, आरटीआई स्पेशलिस्ट अनिल गलगली, श्रीकांत पांडेय, इन्द्रमणि दुबे हैं । कार्यक्रम का आयोजन शिवश्याम ए. तिवारी, डॉ. संदीप ए. तिवारी, मानवेंद्र एस. तिवारी, अनुराग एस. त्रिपाठी आदि ट्रस्टियों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शिवश्याम तिवारी एवं संचालन ‘ समन्वय संकल्प ‘ साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय ने किया। इस मौके पर दिनेशचंद्र उपाध्याय, प्रोफेसर डॉ. उमेशचंद्र शुक्ल, युवा कवि किरण बी.बी.चौबे, कांदिवली के डॉ. किशोर सिंह, भाईंदर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय आदि सम्मानित व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button